श्रीदेवी की 'बहन' हार गई कैंसर की जंग, अस्पताल में हुआ निधन
दिंवगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में उनकी बहन का रोल निभाने वाली अभिनेत्री सुजाता कुमार का निधन हो गया।
मुंबई:
दिंवगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' (English Vinglish) में उनकी बहन का रोल निभाने वाली अभिनेत्री सुजाता कुमार (sujata kumar) का निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रही थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। सुजाता की बहन और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर उनकी मौत की खबर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुजाता मेटास्टेटिक कैंसर (Metastatic Cancer) से पीड़ित थीं। वह कई दिनों से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट थीं। उनका कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका था और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
ये भी पढ़ें: प्रियंका-निक की सगाई में पहुंचीं अनुष्का शर्मा! इंटरनेट पर ट्रोल्स ने एक्ट्रेस का ऐसा कर दिया हाल, देखिए PHOTOS
एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 18 अगस्त को बहन सुजाता की बीमारी के बारे में ट्विटर पर बताया था और फैंस से उनकी सलामती की दुआ मांगी थी। उन्होंने 19 अगस्त को बताया कि सुजाता का रात 11 बजकर 26 मिनट पर निधन हो गया है।
It feels like somebody's plunged a hard cold knife into my heart & ripped the ground from under my feet as i sit outside ICU & pray for my big sis my mother my best friend my darling Sujata Kumar as she battles for her life inside Pls join me & my family in r prayers for her 🙏🙏 pic.twitter.com/0O3wlahVpx
— Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrak) August 18, 2018
सुजाता को सोमवार की सुबह 11 बजे जुहू के विले पार्ले वेस्ट श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई।
My darling sister Sujata Kumar and Sri -both looking gorgeous in a still from English Vinglish in 2012 pic.twitter.com/KOObrCIYWg
— Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrak) August 18, 2018
ये भी पढ़ें: #FirstLook: परिणीति-सिद्धार्थ की 'जबरिया जोड़ी' का पहला पोस्टर आउट
बता दें कि सुजाता ने 'इंग्लिश विंग्लिश' के अलावा 'रांझणा', 'गोरी तेरे प्यार में' और 'सलाम-ए-इश्क' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह टेलीविजन जगत भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'होटल किंगस्टन', 'बॉम्बे टॉकीज' और '24' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी