अनुष्का शर्मा ने किया पोक्सो एक्ट का समर्थन, कहा- बच्चियों का रेप करने वालों को मिलनी चाहिए कड़ी सजा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 12 साल की बच्चियों से रेप करने वालों के लिए फांसी की सजा का समर्थन किया है।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 12 साल की बच्चियों से रेप करने वालों के लिए फांसी की सजा का समर्थन किया है। उनका कहना है कि वह इस अध्यादेश (पोक्सो एक्ट में बदलाव) का 1000 फीसदी समर्थन करती हैं, जो बच्चियों से रेप के आरोपियों को कड़ी सजा देने के लिए लाया गया है।
अनुष्का ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मैं पूरी तरह से इसका समर्थन करती हूं। बच्चों का रेप एक सबसे बुरी चीज है। ऐसा करने वाले लोगों को सबसे सख्त और कठिन सजा दी जानी चाहिए।'
29 साल की अनुष्का जल्द ही वरुण धवन के साथ 'सुई धागा' में नजर आएंगी। इसके अलावा 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ अपोजिट रोल में हैं। संजय दत्त की बायोपिक में वह कैमियो करेंगी।
हाल ही में अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'परी' रिलीज हुई थी। इसे आलोचकों ने काफी सराहा था। यह एक्ट्रेस के प्रोडक्शन हाउस में बनी तीसरी मूवी थी। इसके पहले 'एनएच 10' और 'फिल्लौरी' रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें: अब नील नितिन मुकेश ने दी भी खुशखबरी, बनने वाले हैं पापा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी