होंडुरस, क्यूबा में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
मध्य अमेरिका के होंडुरस और क्यूबा के बीच के क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता के भूंकप के झटके दर्ज किए गए हैं जिसके बाद सूनामी की भी चेतावनी जारी की गई है।
नई दिल्ली:
मध्य अमेरिका के होंडुरस में रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता के भूंकप के झटके दर्ज किए गए जिसके बाद आसपास के समुद्री तटों पर सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के केंद्र के सबसे पास स्थित होंडुरस के उत्तरी तट की आबादी काफी कम है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
यूएसजीएस के मुताबिक मेक्सिको, जमैका, होंडुरस, क्यूबा, कोस्टा रिका के तटों पर सुनामी आ सकती है।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने प्यूटरे रिको और वर्जिन आइलैंड्स में सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसके प्रभाव स्वरूप एक मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां