logo-image

चीनी नौसेना ने हिंद महासागर में किया शक्ति प्रदर्शन

डाकोला मुद्दे पर चीन भारत के सामने कई बार अपनी थल शक्ति का प्रदर्शन कर चुका है पर शुक्रवार को चीनी नौसेना ने हिंद महासागर में पहली बार लाइव ड्रिल के जरिए अपनी नौसेना की शक्ति का प्रदर्शन किया।

Updated on: 26 Aug 2017, 12:13 PM

नई दिल्ली:

डाकोला मुद्दे पर चीन भारत के सामने कई बार अपनी थल शक्ति का प्रदर्शन कर चुका है पर शुक्रवार को चीनी नौसेना ने हिंद महासागर में पहली बार लाइव ड्रिल के जरिए अपनी नौसेना की शक्ति का प्रदर्शन किया।

चीन के सरकारी मीडिया शिन्हुआ के अनुसार पश्चिमी हिंद महासागर में चीनी जहाज फ्रिगेट जिंगझाउ समेत अन्य जहाजों ने हिस्सा लिया।

चीनी जहाज के चीफ ऑफ स्टाफ चेन देनन ने कहा, 'इस अभ्यास का मकसद लड़ाई की वास्तविक परिस्थितियों में जहाजों के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।'

गौरतलब है कि चीनी जहाज एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ओशिनिया की हाफइअर्ली फ्रैंडशिप यात्रा पर है। 23 अप्रैल को यात्रा शुरू होने के बाद इसने अब तक 10 देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास किया है।

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान मस्जिद अटैक: 30 की मौत, घायलों की संख्या 80 पार