logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

अमेरिका: हमलावर ने स्कूल में बरसाई गोलियां, 8 की मौत, ट्रंप ने जताई चिंता

अमेरिका में पिछले सात दिनों में गोलीबारी की तीसरी घटना है। वहीं, इस साल 22वीं बार ऐसा हमला हुआ है। इसी साल फ्लोरिडा में एक स्कूल में बंदूकधारी ने 17 स्टूडेंट्स और कर्मचारियों की हत्या कर दी थी।

Updated on: 18 May 2018, 10:51 PM

टेक्सास:

अमेरिका के टेक्सास में शुक्रवार को एक स्कूल में गोलीबारी हुई है, जिसमें कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हमले में एक स्टूडेंट और टीचर घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना ह्यूस्टन से करीब 50 किलोमीटर दूर सैंटा फी हाईस्कूल में हुई। बंदूकधारी ने करीब 7:45 बजे स्कूल के अंदर फायरिंग शुरू कर दी। उसी समय स्कूल खुला था।

स्कूल के असिस्टेंट प्रिंसिपल क्रिस रिचर्डसन ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: उत्तर कोरिया को 'तबाह' करने की ट्रंप की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा, 'टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी... शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं है। ईश्वर सभी पर कृपा बनाए रखें।'

गौरतलब है कि अमेरिका में पिछले सात दिनों में गोलीबारी की तीसरी घटना है। वहीं, इस साल 22वीं बार ऐसा हमला हुआ है। इसी साल फ्लोरिडा में एक स्कूल में बंदूकधारी ने 17 स्टूडेंट्स और कर्मचारियों की हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें: केरल में 29 मई को दस्तक देगा मानसून: मौसम विभाग