रूस में लिंक्डइन ब्लॉक,सरकार ने दिए ऐप्पल और गूगल के ऐप से हटाने के आदेश
रूस के अधिकारियों ने ऐप्पल और गूगल से अपने-अपने ऐप स्टोर से लिंक्डइन ऐप को हटाने के लिए कहा।
नई दिल्ली:
सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन पर स्थानीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए रूस के अधिकारियों ने ऐप्पल और गूगल से अपने-अपने ऐप स्टोर से लिंक्डइन ऐप को हटाने के लिए कहा। रूसी कानून के मुताबिक किसी इंटरनेट कंपनी को रूस की सीमा के अंदर रहने वाले अपने उपयोगकर्ताओं का पूरा आंकड़ा स्टोर करना पड़ता है।
हाल ही में रूस की एक अदालत ने माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली सोशल साइट लिंक्डइन की सेवाएं ब्लॉक कर दी थीं।
समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार, ऐप्पल ने इस बात की पुष्टि की है कि एक महीने पहले उनसे रूस में अपने ऐप स्टोर से लिंक्डइन का ऐप हटाने के लिए कहा गया था।
अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है, 'हालांकि गूगल ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उसने रूस में अपने ऐप स्टोर से लिंक्डइन का ऐप हटाया था या नहीं। गूगल ने यह जरूर कहा कि उसने रूस में स्थानीय कानूनों का पालन किया।'
इस बीच लिंक्डइन ने प्रतिक्रिया में कहा है कि कंपनी रूस में अपनी सेवाएं ब्लॉक किए जाने पर रूस के नियामकों से 'निराश' है।
लिंक्डइन के प्रवक्ता निकोल लेवरिच के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, 'इससे रूस में हमारे सदस्यों और कारोबार में विकास के लिए हमारे मंच का उपयोग करने वाली कंपनियों तक हमारी सेवाएं पहुंचने से रोकी गईं।'
रूस में लिंक्डइन के उपयोगकर्ताओं की संख्या लाखों में है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी