logo-image

न्यूयॉर्क: ब्रॉन्क्स लेबनन अस्पताल में गोलीबारी, संदिग्ध की मौत, 3 डॉक्टर घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रॉन्क्स लेबनन अस्पताल में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। वहीं संदिग्ध की मौत हो गई।

Updated on: 01 Jul 2017, 02:22 AM

नई दिल्ली:

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रॉन्क्स लेबनन अस्पताल में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। वहीं एक संदिग्ध की मौत हो गई। पुलिस ने बाताया की ब्रॉन्क्स अस्पताल में तीन डॉक्टरों को गोलियां लगी है। वहीं बंदूकधारी की मौत हो गई।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक बंदूकधारी की पहचान पुलिस ने हेनरी बिलो के रूप में की है। अस्पताल के वेबसाइट के अनुसार हेनरी बॉन्क्स अस्पताल में ही काम कर रहा था।

अस्पताल में फायरिंग के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें: भारतीय सीमा के पास चीनी सैनिकों ने किया टैंक का परीक्षण, और बढ़ सकता है तनाव