नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से 17 मरे, 6 लापता
दक्षिणी नेपाल में शनिवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 17 लोग मारे गए और छह अन्य लापता हो गए हैं।
highlights
- नेपाल बाढ़ में करीब 15,000 घर बहें
- बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 17 लोग मारे गए
- नेपाल के मौसम विभाग ने सोमवार तक बारिश जारी रहने की चेतावनी जारी की
नई दिल्ली:
दक्षिणी नेपाल में शनिवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 17 लोग मारे गए और छह अन्य लापता हो गए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, गृह मंत्री जनार्दन शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,' नौ की मौत भूस्खलन से हुई है, जबकि बाकी बाढ़ में डूब गए। उन्होंने आगे कहा कि चार घायलों की हालत अत्यधिक गंभीर है।'
मंत्री के मुताबिक, देश के दक्षिणी हिस्से के 15 जिले भारी बारिश से प्रभावित हैं और बाढ़ में करीब 15,000 घर बह गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सेना और पुलिस का बचाव अभियान जारी है।
नेपाल के मौसम विभाग ने कहा कि कुछ जिलों में 227 मिमी तक बारिश हुई और सोमवार तक बारिश जारी रहने की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें : गोरखपुर हादसा: मार्च में ही खत्म हो गया था ऑक्सीजन सप्लाई का कॉन्ट्रेक्ट
नेपाल में शुक्रवार रात से आई बाढ़ के कारण हजारों परिवारों को अपना घर छोड़कर आश्रय स्थलों में पनाह लेना पड़ा और उनकी संपत्ति, पशुधन और फसलें तबाह हो गईं। इसके साथ ही कई नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर है, जिससे लोगों के घरों और आजीविका को नुकसान हुआ है।
पिछले महीने भी नेपाल में बारिश के कारण कम से कम 30 लोगों की मौत हुई थी। समूचे दक्षिण एशिया में फिलहाल मॉनसून का मौसम चल रहा है। नेपाल में मॉनसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं आम बात हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली : लाजपत के बाद अब आंनद विहार में सीवेज संयंत्र की सफाई के दौरान 2 लोग की मौत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर