रिपोर्टः मुंबई और दिल्ली की हालत और खराब, पाकिस्तान का यह शहर नीचे से Top 10 में
यह रैंकिंग तैयार की है इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने. संस्था की ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स के मुताबिक दिल्ली (New Delhi) में एक साल में अपराध और वायु प्रदूषण बढ़ा है.
नई दिल्ली:
इधर मोदी सरकार स्मार्ट सिटी की संख्या बढ़ाने में लगी है तो उधर एक बुरी खबर आ रही है राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) और आर्थिक राजधानी मुंबई के बारे में. दुनिया के रहने वाले शहरों की सूची में दिल्ली (New Delhi) 6 अंक फिसल कर 118 वें नंबर पर आ गई है. वहीं मायानगरी की मुंबई 2 अंकों की गिरावट के साथ 119वें नंबर पर है. सूची के आखिरी दस शहरों में बांग्लादेश की राजधानी ढाका सबसे नीचे से तीसरे स्थान 138वें और पाकिस्तान का कराची 136वें नंबर पर है.
यह रैंकिंग तैयार की है इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने. संस्था की ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स के मुताबिक दिल्ली (New Delhi) में एक साल में अपराध और वायु प्रदूषण बढ़ा है. इसकी रैंक में गिरावट की यही वजह है.
यह भी पढ़ेंः ट्रेन के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े इन नियमों को जान लें, रहेंगे टेंशन फ्री
यह भारत के लिए शर्म की बात है कि दुनिया के सबसे बड़ लोकतांत्रिक देश का एक भी शहर टॉप 100 में भी नहीं है. ऑस्ट्रिया जैसे छोटे से देश की राजधानी वियना 140 देशों की सूची में टॉप पर है.
नंबर | शहर | देश |
1 | वियना | ऑस्ट्रिया |
2 | मेलबर्न | ऑस्ट्रेलिया |
3 | सिडनी | ऑस्ट्रेलिया |
4 | ओसाका | जापान |
5 | कैलगरी | कनाडा |
6 | वैंकूवर | कनाडा |
7 | टोरंटो | कनाडा |
8 | टोक्यो | जापान |
9 | कोपेनहेगन | डेनमार्क |
10 | एडिलेड | ऑस्ट्रेलिया |
वहीं टॉप 10 में ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 3-3 शहर हैं. ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न दूसरे, सिडनी तीसरे और एडिलेड दसवें नंबर है. कनाडा का कैलगरी, वैंकूवर और टोरंटो पांचवें, छठवें और सातवें नंबर पर हैं. सबसे बदतर हालात वाले निचले दस शहरों में पाकिस्तान का कराची भी शामिल है.
यह भी पढ़ेंःवाहन की कीमत से ज्यादा चालान तो जब्त करवा दें गाड़ी, अगर ऐसा सोच रहे हैं तो पढ़ें यह खबर
ईआईयू ने पांच क्षेत्रों स्थायित्व, संस्कृति और पर्यावरण, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाएं और शिक्षा में अध्ययन के बाद यह सूची तैयार की. दिल्ली (New Delhi) को वायु प्रदूषण और बढ़ते अपराधों के कारण सबसे कम अंक मिले, जबकि मुंबई को संस्कृति और पर्यावरण के क्षेत्र में कमजोर आंका गया.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें