इंडोनेशिया में 6.6 की तीव्रता का भूंकप, सुनामी की चेतावनी नहीं
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जकार्ता:
इंडोनेशिया में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र 184 किलोमीटर पूर्वोत्तर में मालुकू प्रांत के बैराट डाया द्वीप समूह में समुद्र में 173 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, 'हमने सुनामी की किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। भूकंप खतरनाक नहीं था, क्योंकि इसका केंद्र काफी गहराई में था।'
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुगरोहो ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें