भूकंप के जबरदस्त झटके से हिला ईरान, 350 से ज्यादा लोगों की मौत
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार भूकंप से हुई तबाही में करीब 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं घायलों की संख्या 4000 से ज्यादा बताई जा रही है। इसमें इराक में पड़ने वाले लोगों की संख्या भी शामिल है।
नई दिल्ली:
ईरान और इराक के सीमाई इलाके में रविवार रात आए 7.3 तीव्रता से आए शक्तिशाली भूकंप में जान-माल को भारी नुकसान हुआ है।
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार भूकंप से हुई तबाही में करीब 350 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं सीएनएन के मुताबिक घायलों की संख्या 4000 से ज्यादा बताई जा रही है। इसमें इराक में पड़ने वाले लोगों की संख्या भी शामिल है।
इस शक्तिशाली भूकंप से ईरान के 14 प्रांत प्रभावित हुए हैं। वहीं इराक के कुर्दिश इलाके में भूकंप से 7 लोगों के मरने की खबर है।
ईरानी मीडिया के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। भूंकप की तीव्रता 7.3 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र इराकी कस्बे हलबजा से दक्षिण-पश्चिम में करीब 32 किलोमीटर दूर था।
Iran earthquake toll rises to 207 dead, 1,700 injured: official (Source: AFP)
— ANI (@ANI) November 13, 2017
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने आपात सेवा के अधिकारियों के हवाले से कहा कि शरपोल-ए-जाहाब शहर में कई लोग मारे गये हैं। यह शहर इराक-ईरान की सीमा पर है, जो भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित बताया जा रहा है।
भूकंप के कारण कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति ठप पड़ गई है। ईरान ने तीन दिनों के लिए शोक की घोषणा की है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह