logo-image

आईएसआईएस ने ली लंदन हमले की ज़िम्मेदारी, अब तक 12 गिरफ्तार

लंदन में शनिवार रात को हुए हमले की ज़िम्मेदारी आंतकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। बता दें कि शनिवार रात लंदन में ब्रिज पर पैदल चलने वालों को एक वैन में सवार दहशतगर्दों ने कुचल दिया था।

Updated on: 05 Jun 2017, 08:49 AM

नई दिल्ली:

लंदन में शनिवार रात को हुए हमले की ज़िम्मेदारी आंतकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। बता दें कि शनिवार रात लंदन में ब्रिज पर पैदल चलने वालों को एक वैन में सवार दहशतगर्दों ने कुचल दिया था।

अभी तक इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसके बाद इन आंतकियों ने पास के एक मार्केट में कुछ लोगों पर चाकू से भी हमला किया। इसके बाद तीनों हमलावरों को लंदन पुलिस ने मार गिराया था। इस हमले में करीब 7 लोग मारे गए थे। बीते तीन महीनों में ब्रिटेन में यह तीसरा हमला था।

इस हमले की ज़िम्मेदारी आईएस ने ली है। यह जानकारी आतंकी संगठन की एजेंसी अमाक ने दी है। इस वेबसाइट के पेज पर लिखा था, 'इस्लामिक स्टेट के सेनानियों की एक टुकड़ी ने कल के लंदन हमले को अंजाम दिया है।' 

लंदन हमला: 12 लोग गिरफ्तार, तीन जगहों पर हुआ था ब्लास्ट

लंदन में हुए दोनों हमलों में निशाना लोगों की भीड़ थी। बता दें कि ब्रिटेन में 8 जून को चुनाव होने है। चुनावों से ठीक पहले ब्रिटेन आंतकवादी हमलों का निशाना बन रहा है।

इससे करीब 2 हफ्ते पहले ही मैनचेस्टर में अमेरिकी पॉप गायिका एरिआना ग्रान्डे के कंसर्ट में एक आत्मघाती हमलावर सलमान अबेदी ने विस्फोट कर 22 लोगों की जान ले ली थी।

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें