11 साल की उम्र से हुआ यौन शोषण, असहनीय दर्द के बाद ली इच्छामृत्यु
लड़की नीदरलैंड की रहने वाली है जो 11 साल की उम्र से ही कई बार यौन उत्पीड़न का शिकार बनी. इतना ही नहीं 14 साल की उम्र में उसका कई बार रेप भी किया गया
नई दिल्ली:
बचपन से किसी का इतना शोषण किया जाना की महज 17 साल उम्र की वो में इच्छामृत्यु की फैसला कर ले, इस बात की कल्पना करने से भी किसी का शरीर सिहर उठेगा. लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसने सालों इस दर्द को जिया और जब दर्द असहनीय हो गया तो उसने इच्छामृत्यु ले ली. लड़की नीदरलैंड की रहने वाली है जो 11 साल की उम्र से ही कई बार यौन उत्पीड़न का शिकार बनी. इतना ही नहीं 14 साल की उम्र में उसका कई बार रेप भी किया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को उसे इच्छामृत्यु दे दी गई. इसके लिए उसने सरकार की ओर से बनाई गई रिव्यू कमेटी की मंजूरी भी ली थी. नीदरलैंड के कानून में कुछ खास हालातों में इच्छामृत्यु की इजाजत दे दी जाती है. सालों तक यौन उत्पीड़न झेलने के बाद लड़की पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर, डिप्रेशन और अरुचि की स्थिति से जूझ रही थी.
इलाज के लिए कई बार उसे हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा, हालांकि एक वक्त ऐसा आया जब डॉक्टरों ने भी मान लिया कि लड़की असहनीय दर्द में है. जिसके बाद आखिरकार उसे रविवार को इच्छामृत्यु दे दी गई. इससे पहले लड़की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था जिसमें उसने कहा था कि अगले 10 दिनों में मैं मर जाऊंगी. वहीं लड़की ने एक ऑटोग्राफी भी लिखी थी जिसमें उसने अपने संघर्ष के बारे में बताया है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें