गाजा में इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में 7 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत, मृतकों में 12 साल का बच्चा भी
गाजा सीमा पर इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में सात फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में 12 साल का एक बच्चा भी है। इसके साथ ही 506 लोग घायल हुए हैं।
गाजा:
गाजा सीमा पर इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में सात फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में 12 साल का एक बच्चा भी है। इसके साथ ही 506 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर है।
इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने जारी बयान में कहा, 'कई स्थानों पर 20,000 से अधिक दंगाई और प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए थे।'
आईडीएफ ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सैनिकों पर ग्रेनेड, विस्फोटक उपकरण और पत्थर फेंके।
आईडीएफ फोर्सेज की गोलीबारी में ग्रेट मार्च के शुरू होने से अब तक गाजा में 193 फिलीस्तीनियों की मौत हो चुकी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां