भूकंप के झटकों से कांपा इंडोनेशिया, 10 लोगों की मौत, गिरी कई इमारतें
इंडोनेशिया के लोकप्रिय पर्यटक स्थल लंबोक द्वीप में रविवार सुबह आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में 10 लोगों के मरने की खबर है जबकि 40 घायल हैं।
जकार्ता:
इंडोनेशिया के लोकप्रिय पर्यटक स्थल लंबोक द्वीप में रविवार सुबह आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में 10 लोगों के मरने की खबर है जबकि 40 घायल हैं।
भूकंप के कारण कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं।
'द गार्डियन' की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप सुबह 6.47 बजे आया और इसका केंद्र लंबोक के मताराम से 50 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित था जिसकी आबादी 3,19,000 है।
लोकप्रिय गिली द्वीपसमूह रिसॉर्ट्स के प्रवेश द्वार सेन्गगिगी में भी पर्यटकों ने भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए।
एक पर्यटक ने बताया कि मैं होटल में सोया था कि अचानक भूकंप के झटकों से मेरी नींद खुली और मैं तुरंत अपने बेड से हट गया ताकि मेरे सिर पर कुछ आकर न गिर जाए।
मौसम व जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के चार घंटों के बाद द्वीप में 66 ऑफ्टरशॉक महसूस किए और बाली में भूकंप के झटके दर्ज किए गए।
एजेंसी ने मृतकों के आंकड़े की पुष्टि कर दी है कि बताया कि 40 लोग घायल हैं। दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
और पढ़ें| पुणे: मदरसे में यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार मौलाना को 31 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य