logo-image

सीमा पर भारतीय सेना की चौकसी देख बिफरा चीन, दी नियंत्रण की सलाह

चीन ने भारतीय सेना की चौकसी देखकर सीमाओं पर संयम बरतने की सलाह दी है। चीनी सेना ने डोकलाम में हुए गतिरोध को याद दिलाते हुए कहा है कि भारत को अपनी सेना पर सख्ती से नियंत्रण रखना चाहिए।

Updated on: 28 Dec 2017, 11:35 PM

New Delhi:

चीन ने भारतीय सेना की चौकसी देखकर सीमाओं पर संयम बरतने की सलाह दी है। चीनी सेना ने डोकलाम में हुए गतिरोध को याद दिलाते हुए कहा है कि भारत को अपनी सेना पर सख्ती से नियंत्रण रखना चाहिए।

चीनी सेना ने गुरुवार को कहा कि भारत को सीमा पर तैनात सेना पर नियंत्रण और सीमा पर शांति और स्थिरता बरकरार रखने के लिए तय समझौतों को पालन करना चाहिए।

चीनी रक्षा प्रवक्ता कर्नल रेन गुओकियांग ने कहा, इस साल चीनी सेना ने कई मसलों को आसानी से सुलझाया, इनमें से ही एक डोकलाम जैसा विवाद भी था।

और पढ़ें: काबुल में आत्मघाती विस्फोट में 40 की मौत

चीन के पेइचिंग में मीडिया से बातचीत करते हुए कर्नल रेन ने कहा, चीनी सेना ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों और संप्रभुता की रक्षा बहुत अच्छे से की है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'भारत-चीन सीमा मुश्किल हालात के दौरान चीनी सेना ने मसले को अच्छे से सुलझाया।'

बता दें कि सिक्किम, चीन और भूटान की सीमा पर स्थित डोकलाम पठार पर पीपल्स लिबरेशन आर्मी के अतिक्रमण से दोनों ही देशों के बीच गतिरोध बढ़ गया था। इस दौरान चीन ने यहां सड़क निर्माण शुरू कर अपना दावा किया था।

और पढ़ें: जाधव के मसले पर तल्खी के बीच पाकिस्तान ने 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

इस दौरान भारत ने इस निर्माण पर विरोध जताया था। भारत ने इस दौरान चिकन नेक कहे जाने वाले इस इलाके की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। लंबे समय तक चले इस गतिरोध को दोनों देशों ने 28 अगस्त को समाप्त किया था।