17वें करमापा के अरूणाचल प्रदेश दौरे से बौखलाया चीन
बौद्धधर्म के 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजी के अरूणाचल प्रदेश की यात्रा से चीन गुस्से में आ गया है।
नई दिल्ली:
बौद्धधर्म के 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजी के अरूणाचल प्रदेश की यात्रा से चीन गुस्से में आ गया है। करमापा के दौरे पर विरोध जताते हुए चीन ने कहा भारत की तरफ से ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे दोनों देशों के बीच सीमा विवाद बढ़ जाए।
इस संबंध पर सवाल का जवाब देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा 'भारत के पूर्वी हिस्से को लेकर चीन का रुख स्पष्ट और स्थिर है। हम उम्मीद करते हैं कि भारत संबंधित सहमति का पालन करेगा और ऐसी किसी कार्रवाई से दूर रहेगा जो सीमा विवाद को जटिल बनाती हो।'
इसे भी पढ़ें: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया संविधान पालन का आग्रह
बता दें अरूणाचल प्रदेश को चीन एक विवादित हिस्सा मानता है। चीन का मानना है कि अरूणाचल दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा है, तिब्बत पर चीन का शासन है। साथ ही उसका दावा है कि 17 साल पहले करमापा उसकी गिरफ्त से भाग गया था। थोड़े दिन पहले ही दलाई लामा ने भी अरूणाचल का का दौरा किया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी