इंडोनेशिया में आए भूंकप से अब तक100 लोगों की मौत, 45 हजार लोग विस्थापित
विस्थापित हुए ज्यादातर हिल समुदाय के लोगों के लिए सराकर लगातार राहत और बचाव का काम कर रही है।
नई दिल्ली:
इंडोनेशिया के आचे प्रांत में आए भयानक भूकंप से अब तक करीब 45 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं। ये ऐसे लोग हैं जो भूकंप से सबसे ज्यादा तबाह हुए हैं और बेघर होने पर मजबूर हो गए हैं।
यह जानकारी आचे प्रांत के सरकारी अधिकारियों ने दी है। विस्थापित हुए ज्यादातर हिल समुदाय के लोगों के लिए सराकर लगातार राहत और बचाव का काम कर रही है।
बुधवार को इंडोनेशिया में आए तेज भूंकप की वजह से करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सैकड़ों लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। तेज झटके की वजह से करीब 11 हजार इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है जिसमें कई घर, स्कूल और मस्जिद शामिल हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इस इलाके में करीब 6.5 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की वजह से इस इलाके में भारी तबाही मची और हजारों लोग बेघर हो गए।
अधिकारी ने कहा कि अभी हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती इन शरणार्थियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है जिसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य