इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में भीषण बाढ़ से 42 लोगों की मौत, कई घायल और लापता
अधिकारी ने बताया कि मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में कई लोग लापता भी हो गए हैं और 21 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
नई दिल्ली:
इंडोनेशिया के पूर्वी पापुआ प्रांत में आयी भीषण बाढ़ में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में कई लोग लापता भी हो गए हैं और 21 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इंडोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि बाढ़ से दर्जनों घरों को भी नुकसान पहुंचा है.
उन्होंने कहा, 'बाढ़ में मरने वालों की संख्या और आपदा का प्रभाव बढ़ने की आशंका है क्योंकि राहत कार्यबल अब भी प्रभावित इलाकों में पहुंचने की कोशिश कर रही है.'
अधिकारियों के मुताबिक, मूसलाधार बारिश के कारण जयापुरा जिले के कई गांवों में शनिवार को शाम लगभग छह बजे बाढ़ आ गई थी.
प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के आपातकाली इकाई के प्रमुख कोरी सिंबोलन ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि, 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सिंबोलन ने कहा कि दर्जनों घरों, इमारतों और पुलों के नष्ट होने के कारण लगभग 3,000 लोगों को घर छोड़कर कहीं अन्य शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा.
प्रांत में बाढ़ की स्थिति सामान्य हुई है लेकिन अधिकारी अब भी लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं. गौरतलब है कि इंडोनेशिया में अक्टूबर से अप्रैल के बरसात के मौसम में कई इलाकों में बाढ़ की संभावना बढ़ जाती है.
इससे पहले जनवरी में सुलावेसी द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 70 लोगों की मौत हुई थी. वहीं इस महीने के शुरुआत में पश्चिमी जावा प्रांत में जबरन सैकड़ों लोगों को खाली करवाना पड़ा था जब मूसलाधार बारिश के कारण भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Salman Khan Spotted in Airport: घर में फायरिंग के बाद काम पर निकले सलमान, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के साथ हुए स्पॉट
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य