logo-image

अमेरिका में गन कल्चर पर रोक लगाने के लिए व्हाइट हाउस के सामने हुआ विरोध प्रदर्शन

बंदूक नियंत्रण कानून की मांग को लेकर अमेरिका के व्हाइट हाउस सहित कई जगहों पर प्रदर्शन हुआ।

Updated on: 25 Mar 2018, 02:36 PM

नई दिल्ली:

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में हजारों प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को बंदूकों पर सख्त नियंत्रण व स्कूलों में अधिक सुरक्षा को लेकर रैली निकाली। प्रदर्शनकारी वाशिंगटन के पेंसिल्वेनिया एवेन्यू पर एकत्रित हुए जो कैपिटल हिल को व्हाइट हाउस से जोड़ता है।

प्रदर्शनकारी इस दौरान 'फिर कभी नहीं', 'क्या अगला मैं हूं' जैसे नारे लगा रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 फरवरी को फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्थित एक स्कूल में 19 साल के निकोलस क्रूज द्वारा राइफल से 17 लोगों की हत्या किए जाने की घटना के मद्देनजर 'मार्च फॉर अवर लाइव्स' रैली का आयोजन किया गया।

इस घटना ने बंदूक नियंत्रण पर राष्ट्रीय बहस फिर से शुरू कर दी है क्योंकि बहुत से लोगों ने चिंता जताई कि स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं बड़े पैमाने पर तेज होती जा रही है। 

इस दौरान भर में इस तरह के 800 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लॉस एंजेलिस, बॉस्टन, फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क सिटी व पार्कलैंड जैसे शहरों में भी लोगों ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

छात्रों के इस मार्च को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी किया है। ओबामा ने ट्वीट कर कहा, 'मैं बच्चों की मांग के साथ हूं। जिस तरह छात्र अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं उससे हमें प्रेरणा मिलती है।'

बता दें कि कुछ बंदूकधारियों ने पार्कलैंड, फ्लोरिडा हाई स्कूल में घुसकर 14 फरवरी को गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में 17 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद लोगों में काभी गुस्सा हैं।

इसी स्कूल के छात्रों ने वॉशिंगटन में भी एक रैली को संबोधित किया। बताया जा रहा है कि इस रैली में करीब पांच लाख लोग शामिल हुए थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बंदूक से हो रही हिंसा से लड़ने का आह्वान भी किया।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें