नए अमेरिकी प्रतिबंधों पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का कहना है कि अमेरिका द्वारा हाल ही में लगाए गए नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करना अभी जल्दबाजी होगी।
मॉस्को:
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का कहना है कि अमेरिका द्वारा हाल ही में लगाए गए नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करना अभी जल्दबाजी होगी।
एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने शनिवार को रोसिया 1 टेलीविजन चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि पहले रूस को देखना होगा कि नए प्रतिबंध किस प्रकार लागू किए जाते हैं।
पुतिन ने कहा, 'हमें देखना होगा कि यह कैसे होता है। इसलिए अपने प्रतिक्रियात्मक कदमों के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।'
और पढ़ेंः अफगानिस्तान में सैन्य मुख्यालय पर हमला, सात अमेरिकी सैनिक घायल
पुतिन ने कहा, 'इससे रूस-अमेरिका के संबंध निश्चित तौर पर जटिल होंगे। मुझे लगता है कि यह हानिकारक है।'
अमेरिकी सीनेट ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप, 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर उसके कब्जे और सीरिया में चल रहे नागरिक युद्ध में बशर अल-असद की सरकार को समर्थन देने के लिए गुरुवार को 98-2 के वोट से रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के पक्ष में फैसला लिया था।
हालांकि रूस ने अमेरिकी चुनाव अभियान में हस्तक्षेप के आरोपों को खारिज किया है।
और पढ़ेंः कोलंबिया: बगोटा शॉपिंग सेंटर में बम विस्फोट, 3 की मौत 9 घायल
अमेरिका द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के तहत रूसी बैंकों और ऊर्जा कंपनियों के साथ किसी भी प्रकार के संबंध पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही उसके खुफिया, रक्षा, जहाजरानी, खनन और रेल उद्योगों के खिलाफ अतिरिक्त दंडात्मक कदम उठाए गए हैं।
पुतिन ने कहा, 'जो कुछ भी हो रहा है, उस पर गौर करने की जरूरत है। लेकिन यह जो कुछ भी है और इस मामले में जो भी फैसले लिए जा रहे हैं, उनसे हमें फर्क नहीं पड़ता।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां