फ्रांस संसदीय चुनाव में इमैनुएल मैक्रों की पार्टी को पूर्ण बहुमत से मिली जीत
फ्रांस में संसद के निचले सदन के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की रिपब्लिक ऑन द मूव पार्टी (एलआरईएम) को बहुमत मिला है।
highlights
- राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की रिपब्लिक ऑन द मूव पार्टी (एलआरईएम) को मिला बहुमत
- 577 सदस्यीय नेशनल एसेंबली में एलआरईएम ने अकेले ही 315 सीटें जीती
पेरिस:
फ्रांस में संसद के निचले सदन के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की रिपब्लिक ऑन द मूव पार्टी (एलआरईएम) को बहुमत मिला है। दूसरी और अंतिम दौर के संसदीय चुनाव के रविवार को आए नतीजों ने फ्रांस की इस सबसे नई पार्टी के लिए देश की शीर्ष राजनीतिक सत्ता तक पहुंचने और अगले पांच साल के लिए वहां बने रहने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 577 सदस्यीय नेशनल एसेंबली में एलआरईएम ने अकेले ही 315 सीटें जीत ली हैं, जबकि बहुमत के लिए 289 सीटों की जरूरत होती है।
एलआरईएम के गठबंधन साझीदार मध्यमार्गी मोडेम पार्टी के साथ 360 सांसद हैं। वहीं, कंजरवेटिव पार्टी 133 सीटें जीतकर सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बन गई है।
और पढ़ेंः लंदनः फिंसबरी पार्क के पास वैन ने लोगों को रौंदा, कई घायल, एक गिरफ्तार
फ्रांस में हाल ही में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में मैक्रों की प्रतिद्वंद्वी रहीं धुर दक्षिणपंथी मरीन ली पेन की पार्टी नेशनल फ्रंट (एफएन) ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए छह सीटें जीती हैं। सदन में पार्टी के दो सांसद थे।
वहीं, देश में निवर्तमान सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी को चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी को सिर्फ 32 सीटों पर ही जीत मिली है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य