logo-image

पुतिन से मुलाकात के लिए रूस जाने को तैयार ट्रंप : व्हाइट हाउस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस दौरे के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

Updated on: 28 Jul 2018, 12:10 PM

वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस दौरे के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने जारी बयान में कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप वाशिंगटन में पुतिन के दौरे को लेकर आशान्वित हैं और साथ ही वह पुतिन के निमंत्रण पर रूस जाने के लिए भी तैयार हैं।'

पुतिन ने शुक्रवार को कहा था कि वह मॉस्को में ट्रंप के साथ मुलाकात के इच्छुक हैं।

पुतिन ने कहा, 'हम इस तरह की मुलाकातों के लिए तैयार हैं। हम राष्ट्रपति ट्रंप को मॉस्को बुलाने के लिए तैयार हैं। उन्हें पहले ही इसके बारे में बता दिया गया है।'

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन खबरों को खारिज किया कि उन्हें 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले बेटे की रूसी वकील के साथ मुलाकात के बारे में पहले से पता था।

और पढ़ेंः डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर