निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को टोक्यो की अदालत ने दी जमानत
टोक्यो की एक अदालत ने निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को मंगलवार को जमानत दे दी. इस चौंकाने वाले फैसले के बाद दिग्गज कारोबारी घोसन करीब तीन महीने हिरासत में रहने के बाद रिहा हो सकते हैं.
नई दिल्ली:
टोक्यो की एक अदालत ने निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को मंगलवार को जमानत दे दी. इस चौंकाने वाले फैसले के बाद दिग्गज कारोबारी घोसन करीब तीन महीने हिरासत में रहने के बाद रिहा हो सकते हैं. यह फैसला इस हाई-प्रोफाइल मामले में आया नया मोड़ है. उल्लेखनीय है कि पिछले साल 19 नवंबर को वित्तीय अनियमितताओं के संदेह में दिग्गज कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद से जापान और कारोबारी जगत में काफी उथल-पुथल की स्थिति हैं.
स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार अदालत ने एक अरब येन (करीब 90 लाख डॉलर) पर जमानत दी लेकिन अभियोजक पक्ष के फैसले के खिलाफ अपील करने की संभावना है. यहां तक कि उसे हिरासत में रखने के लिए घोसन के खिलाफ अतिरिक्त आरोप भी लगाए जा सकते हैं.
और पढ़ें: नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों ने 30 लोगों को गोलियों से भूना
जमानत की शर्तों के मुताबिक घोसन जापान से बाहर नहीं जा सकते हैं और उन्हें अन्य शर्तों का पालन करना होगा. घोसन देश छोड़कर नहीं भागे और साक्ष्यों को नष्ट ना करें, इस लक्ष्य के साथ उनपर ये शर्तें लगायी गई हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें