थाईलैंड: आठ बच्चों को सकुशल निकाला गया गुफा से बाहर
उत्तरी थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में 15 दिनों से फंसे 13 लोगों में से आठ बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
नई दिल्ली:
उत्तरी थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में 15 दिनों से फंसे 13 लोगों में से आठ बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रशासन इस बचाव अभियान में जुट गई थी।
रविवार को बचाव अभियान के पहले दिन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन, यूरोप और थाईलैंड के विशेषज्ञ शामिल थे। चार युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को गुफा से निकालने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया था।
बचाव टीम के आधिकारिक प्रवक्ता नारोंगसाक ओसोतानाकोर्न ने बताया है कि टीमें सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक इस कार्य में जुटती है। इससे पहले गुफा में फंसे 12 बच्चों में से चार को रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
पहले बच्चे को गुफा से रविवार शाम 5.40 बजे निकाला गया और दूसरे को उसके 10 मिनट बाद जबकि दो अन्य को दो घंटे से अधिक समय के बाद बाहर निकाला गया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय