मून सैन्य सीमांकन रेखा पर किम जोंग का स्वागत करेंगे
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे सैन्य सीमांकन रेखा (एमडीएल) पर उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे।
सियोल:
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन दोनों कोरियाई देशों को विभाजित करने वाली सैन्य सीमांकन रेखा (एमडीएल) पर उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ जोंग सियोक ने मीडिया को बताया कि दोनों नेताओं की यह ऐतिहासिक मुलाकात सीमावर्ती गांव पानमुनजोम के भीतर एमडीएल पर शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे होगी।
जोंग सियोक ही मून और किम जोंग की बैठक के लिए दक्षिण कोरिया की तैयारियों का नेतृत्व कर रहे हैं।
किम जोंग दोनों कोरियाई देशों के बीच के ब्लू पवैलियन्स के बीच से एक तंग गलियारे से होते हुए एमडीएल को पार करेंगे।
ब्लू पवैलियन्स का इस्तेमाल न्यूट्रल नेशन्स सुपरवाइजरी कमिशन के बैठक कक्ष के रूप में किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: पाक बन जाएगा विश्व का तीसरा परमाणु हथियार रखने वाला देश!
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य