शिंजो आबे फिर बने जापान के प्रधानमंत्री, जनता ने दिया 'आबेनॉमिक्स' को समर्थन
आकस्मिक चुनाव के बाद जापान की संसद के निचले सदन ने बुधवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के शिंजो आबे को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में चुना।
नई दिल्ली:
आकस्मिक चुनाव के बाद जापान की संसद के निचले सदन ने बुधवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के शिंजो आबे को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में चुना। आबे की पार्टी ने 22 अक्टूबर को हुए आकस्मिक चुनाव में जीत दर्ज की थी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जापान के 63 वर्षीय नेता को प्रतिनिधि सभा में 465 वोट में से 312 वोट मिले। आबे देर शाम तक अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे।
एलडीपी के नेता के रूप में आबे लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने दिसंबर 2012 में पदभार संभाला था। आबे ने निचले सदन को भंग कर दिया था और सितंबर के अंत में आकस्मिक चुनाव की घोषणा की थी।
न्यूयॉर्क अटैक: हमलावर लगा रहा था 'अल्लाह-हु- अकबर' का नारा
उन्होंने उत्तर कोरिया द्वारा लगातार किए जा रहे हथियार परीक्षणों की धमकियों का मुकाबला करने और उनके आर्थिक सुधारों को जारी रखने के लिए अपने लोकप्रिय समर्थन को मजबूत करने की आवश्यकता का हवाला दिया था।
उनके आर्थिक सुधारों को 'आबेनोमिक्स' के नाम से जाना जाता है।
यदि वह 2018 में एलडीपी अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने जाते हैं और नवंबर 2019 तक सत्ता में रहते हैं तो आबे सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें: वरुण धवन की 'अक्टूबर' अगले साल होगी रिलीज, देखें फिल्म का फर्स्ट लुक
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
-
Mrunal Thakur Wardrobe: मृणाल को 2 हजार का टॉप भी लगता है महंगा, ब्रैंडेड कपडे लेना है पैंसो की बरबादी
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह