logo-image

रूस की राजधानी मास्को में कोर्ट परिसर में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

रूस की राजधानी मास्को में एक स्थानीय कोर्ट में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं

Updated on: 01 Aug 2017, 07:15 PM

highlights

  • मास्को में कोर्ट परिसर में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत
  • पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया हमलावर

नई दिल्ली:

रूस की राजधानी मास्को में एक स्थानीय कोर्ट में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। ये घटना तब हुई जब 5 लोगों को किसी केस में ट्रायल के लिए कोर्ट लाया जा रहा था।

पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक हमलावर सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश कर रहा था। संदिग्ध हमलावर भागने की कोशिश के दौरान पुलिस के हाथों मारा गया। हमले में 2 अपराधी और 3 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

स्थानीय मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक जीटीए गैंग के हमलावर बाइक पर सवार हो कर कोर्ट के पास पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए। इस मामले में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: शाहिद खकान अब्बासी बने पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री, 221 मतों से जीता चुनाव

ये भी पढ़ें: चीन ने कहा अंतरराष्ट्रीय मीडिया करता है पक्षपात, भारत को बताया ढोंगी