सऊदी अरब समर्थित सैन्य अभियान ने यमन में हौती विद्रोहियों के 11 आतंकवादी किए ढेर
यूएई और यमन के सैन्यकर्मियों ने संयुक्त आपरेशन के जरिए आतंकवादियों के कब्जे से कुछ क्षेत्रों को छुड़ाने और हवाता के शाब्वा गांव में स्थिरता बहाल करने के लिए अभियान शुरू किए हैं।
नई दिल्ली:
यमन के दक्षिणपूर्वी प्रांत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा समर्थित यमन के सुरक्षाबलों ने रक्षा मंत्रालय पर मिसाइल के जरिए दो हवाई हमले किए। यमन के शिया हौती विद्रोहियों द्वारा समर्थित रक्षा मंत्रालय पर सुरक्षाबलों ने सैन्य अभियान में अलकायदा के 11 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।
घटनास्थल पर उपस्थित गवाहों के अनुसार यूएई और यमन के सैन्यकर्मियों ने संयुक्त आपरेशन के जरिए आतंकवादियों के कब्जे से कुछ क्षेत्रों को छुड़ाने और हवाता के शाब्वा गांव में स्थिरता बहाल करने के लिए अभियान शुरू किए हैं।
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब: यमन ने रियाद हवाईअड्डे पर किया बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
गौरतलब है आतंकवादियों से लोहा लेते हुए यूएई समर्थित यमनी की सेना के नेता कर्नल अली बुहार और 10 जवान घायल हो गए। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी घायल सैनिकों को पड़ोस के हाद्रामाउंट में इलाज के लिए यूएई के हेलीकॉप्टर के जरिए भेजा गया।
इससे पहले 5 नवंबर को यमन के शिया हौती विद्रोहियों ने रियाद में किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। हालांकि सऊदी अरब ने यमन की तरफ से दागे गए बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया था। इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ था।
IANS इनपुटस के साथ
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
-
Mrunal Thakur Wardrobe: मृणाल को 2 हजार का टॉप भी लगता है महंगा, ब्रैंडेड कपडे लेना है पैंसो की बरबादी
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह