शादी से पहले प्रिंसेस डायना का आशीर्वाद लेंगे प्रिंस हैरी, मेघन
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेघन मार्कले शादी से पहले दिवंगत राजकुमारी डायना की कब्र पर जाकर उनका आर्शीवाद लेंगे।
लंदन:
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेघन मार्कले शादी से पहले दिवंगत राजकुमारी डायना की कब्र पर जाकर उनका आर्शीवाद लेंगे।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 33 वर्षीय प्रिंस इस साल मई में अमेरिकी अभिनेत्री से शादी करने जा रहे हैं, लेकिन शादी से पहले वह एल्थॉर्प जाने की योजना बना रहे हैं, जहां उनकी मां डायना को दफनाया गया था।
हैरी और मेघन (36) इससे पहले नवंबर में एल्थॉर्प गए थे।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' से एक सूत्र ने कहा, 'हैरी पहले ही मेघन को अपनी दिवंगत मां की कब्र पर लेकर जा चुके हैं लेकिन शादी जैसे खास दिन से पहले वे दोबारा वहां जाएंगे। यह उनके लिए काफी व्यक्तिगत मामला है। मुझे लगता है कि वह अपनी शादी से पहले मन ही मन अपनी मां से आर्शीवाद लेने के लिए जाना चाहते हैं।'
हैरी और मेगन इस साल 19 मई को विंडसर के सेंट जार्ज चैपेल में शादी करेंगे। इस शादी से पहले प्रोटेस्टैंट ईसाई 36 वर्षीय मेगन का बपतिस्मा होगा तथा वह एंग्लिकन पंथ में उनके कदम रखने की पुष्टि होगी।
दोनों की मुलाकात साल 2016 की जुलाई में पहली बार एक दोस्त के जरिए हुई थी। जिसके एक महीने बाद उन्होंने अपने रिश्ते का सार्वजनिक तौर पर ऐलान कर दिया था।
अभिनेत्री मेगन मार्कल जब बच्ची थीं, तब वह दिवंगत प्रिंसेस डायना की शादी का वीडियो बार-बार देखती थीं। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, मेगन ने अपने बॉयफ्रेंड प्रिंस हैरी की मां डायना की शादी का वीडियो कई बार देखा।
डायना का 1981 में प्रिंस ऑफ वेल्स से विवाह हुआ था और 1997 में एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: ग्रैमी अवॉर्ड्स : हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप पर तंज कसा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य