उत्तर कोरिया में परमाणु परीक्षण स्थल तोड़े जाने को पत्रकार करेंगे कवर
उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने परमाणु परीक्षण स्थल के विध्वंस को कवर करने वाले दक्षिण कोरियाई पत्रकारों की सूची को मंजूरी दे दी।
सियोल:
उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने परमाणु परीक्षण स्थल के विध्वंस को कवर करने वाले दक्षिण कोरियाई पत्रकारों की सूची को मंजूरी दे दी। ऐसा कर उत्तर कोरिया ने मीडिया को इस बड़ी विध्वंस घटना की रिपोर्टिग करने की अनुमति दे दी है। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया को आठ दक्षिण कोरियाई पत्रकारों की सूची भेजी गई जिनमें चार पत्रकार एक न्यूजवायर और चार एक ब्रॉडकास्टर से हैं। प्योंगयांग ने इस सूची को मंजूरी दे दी।
'योनहाप' समाचार एजेंसी ने एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता बैक ताइ-ह्युन के हवाले से बताया, 'सरकार पुंगी-री परमाणु परीक्षण स्थल के विखंडन को कवर करने की घटना में शामिल होने के लिए हमारी प्रेस टीम को अनुमति मिलने का स्वागत करती है।'
उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु परीक्षण स्थल को तोड़े जाने का गवाह बनने के लिए इस माह के शुरुआत में चीन, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया के पत्रकारों को आमंत्रित किया था।
इससे पहले उत्तर कोरिया ने उन दक्षिण कोरियाई पत्रकारों की सूची दे दी गई है जिन्हें प्योंगयांग परमाणु परीक्षण स्थल के विखंडन को कवर करने की अनुमति दी जाएगी। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आठ दक्षिण कोरियाई पत्रकारों की सूची भेजी गई है जो पुंगी-री परमाणु परीक्षण स्थल के विखंडन को कवर करने के लिए जाएंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह सूची अंतर-कोरियाई संचार चैनल के माध्यम से सीमावर्ती गांव पानमुंजोम भेजी गई थी।
उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु परीक्षण स्थल के विखंडन का गवाह बनने के लिए चीन, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया के पत्रकारों को आमंत्रित किया है। इस परमाणु परीक्षण स्थल का विखंडन 23-25 मई के बीच होगा। इस परीक्षण स्थल में ही उत्तर कोरिया के सभी छह परमाणु परीक्षण किए गए थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां