पाकिस्तान ने 147 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, कराची की मालिर जेल में थे बंद
पाकिस्तान ने रविवार को 147 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। ये सभी कराची की मालिर जेल में बंद थे।
इस्लामाबाद:
पाकिस्तान ने रविवार को 147 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। ये सभी कराची की मालिर जेल में बंद थे। मछुआरों को पाकिस्तान ने अपनी जल सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किया था।
पाकिस्तान टुडे की खबर के मुताबिक, मछुआरों को अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस से लाहौर ले जाया जाएगा, जहां से वे वाघा सीमा जाएंगे और भारत में प्रवेश करेंगे।
भारतीय मछुआरों की रिहाई दिसंबर माह में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल की घोषणा के बाद हुई है। फैजल ने कहा था कि करीब 300 भारतीय मछुआरों को दो चरणों में आठ जनवरी तक रिहा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें: फिलीस्तीन विवाद के बहाने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के समर्थन में उतरा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने 28 दिसंबर को पहले चरण में 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। इन सभी पर वही आरोप थे।
पाकिस्तान और भारत के मछुआरों को एक-दूसरे के जल क्षेत्रों में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया जाता रहा है।
दरअसल अरब सागर में स्पष्ट जल सीमा न होने के कारण लकड़ी की नौका में सवार मछुआरे पड़ोसी देशों की सीमा में दाखिल हो जाते हैं। इन नौकाओं में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल नहीं होता, जिस कारण वे रास्ता भटक जाते हैं और देशों के जल सीमा के दावों में फंस जाते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में