logo-image

तनाव दूर करने के लिए ये अजीबोगरीब तरीका अपनाते हैं जापानी

जापानियों का मानना है कि इस प्रक्रिया में ऐसा महसूस होता है, जैसे वह अपनी मां की कोख में हैं। इस तरीके से बॉडी को रिलैक्स होने में काफी मदद मिलती है।

Updated on: 31 Jan 2017, 12:20 AM

जापान:

अगर आप तनाव महसूस करते हैं तो क्या करते हैं? ताजी हवा में सैर करने निकल पड़ते हैं या योगा-एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन जापान में रिलेक्स करने के लिए एक अजीबोगरीब तरीका अपना रहे हैं।

जापान में तनाव दूर करने के लिए लोगों को कपड़े में कसकर बांध दिया जाता है। इस तरीके को 'ओटाना माकी' कहते हैं, जिसका मतलब है एडल्ट रैपिंग। इस प्रक्रिया के दौरान ऐसा कपड़ा चुना जाता है, जिससे हवा पास हो सके और सांस लेने में दिक्कत ना हो। हाल ही में इसे जापान में टीवी पर दिखाया गया।

जापानियों का मानना है कि इस प्रक्रिया में ऐसा महसूस होता है, जैसे वह अपनी मां की कोख में हैं। इस तरीके से बॉडी को रिलैक्स होने में काफी मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: चीन में महज 10 सेकेंड में ढह गई 12 मंजिल की 19 इमारतें

'ओटाना माकी' प्रक्रिया के दौरान बॉडी को ऐसी पॉजिशन में रखा जाता है, जिसमें मांसपेशियों और जोड़ों मे खिंचाव हो सके। करीब 20 मिनट तक इसी आसन में रहने के बाद सारे तनाव दूर हो जाते हैं।