मुक्त हिंद-प्रशांत झेत्र, लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध : मालदीव
शाहिद ने वॉशिंगटन में विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के साथ अपनी बैठक के दौरान मालदीव के लोकतंत्र की शक्ति को सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया.
न्यूयॉर्क:
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने 'मुक्त और खुले' हिंद-प्रशांत क्षेत्र और लोकतंत्र के प्रति अपने देश की प्रतिबद्धता दोहराई. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने कहा कि, शाहिद ने वॉशिंगटन में विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के साथ अपनी बैठक के दौरान मालदीव के लोकतंत्र की शक्ति को सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया.
यह भी पढ़ें: भारत ने आईसीजे में पाक वकील की अभद्र भाषा पर जताई आपत्ति, लक्ष्मण रेखा खींचने की गुजारिश की
संयुक्त बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने अमेरिका और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साझा हितों और एक मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई. पालाडिनो ने कहा कि पोम्पियो ने न्यायिक सुधार, पारदर्शिता और कानून के नियमों को प्रति मालदीव की प्रतिबद्धता की सराहना की. मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अमेरिका और मालदीव की घोषणा का महत्व चीन के कारण से और बढ़ गया है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें