logo-image

जर्मनी: हैम्बर्ग में चाकू से हमला, एक की मौत, कई घायल

जर्मनी के हम्बर्ग में अज्ञात शख्स ने चाकू से हमला किया। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं।

Updated on: 28 Jul 2017, 08:41 PM

नई दिल्ली:

जर्मनी के हैम्बर्ग में अज्ञात शख्स ने चाकू से हमला किया। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमलावर ने हैम्बर्ग के सुपरमार्केट में चाकू से हमला किया। जिसमें एक की मौत हो गई।

पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। हालांकि हमलावर ने हमला क्यों किया? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने ट्विट कर कहा, 'मेरे पास हमलावर के उद्देश्य की जानकारी नहीं है।'

(ज्यादा जानकारी की प्रतिक्षा है।)