logo-image

जकार्ता में कुरान के अपमान पर भड़की हिंसा

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में गवर्नर बासुकी तजाहजा के कुरान का अपमान करने के बाद जकार्ता में हिंसा की आग भड़क गई है।

Updated on: 05 Nov 2016, 03:23 PM

नई दिल्ली:

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में गवर्नर बासुकी तजाहजा के कुरान का अपमान करने के बाद जकार्ता में हिंसा की आग भड़क गई है। गुस्साए लोगों ने सड़को पर हंगामा किया और कई गाड़िया भी जला दी।

लोग लगातार गवर्नर के खिलाफ नारेवाज़ी कर रहें हैं। उनका कहना है कि बासुकी ने उनके ग्रंथ का अपमान इसलिए किया क्योंकि वह ख़ुद इसाई हैं।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को आस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना था। जकार्ता के ताजा हालात को देखते हुए फिलहाल उन्होंने इस दैरे को टाल दिया है। इसकी पुष्टी सरकार की तरफ से एक बयान के ज़रिए कर दिया गया है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने काबू करने की पूरी कोशिश कर रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि प्रदर्शन के दौरान फैली हिंसा में एक व्यक्ति के मरने और सौ से अधिक के घायल होने की खबर है। घायलों में अधिकतर पुलिसकर्मी हैं।