परमाणु समझौते से अमेरिका के निकलने के बाद यूरोप के साथ संबंध महत्वपूर्ण : रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सोमवार को कहा कि 2015 के ईरान परमाणु समझौते से बाहर निकलने के बाद यूरोप के साथ संबंध महत्व रखता है।
तेहरान:
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सोमवार को कहा कि 2015 के ईरान परमाणु समझौते से बाहर निकलने के बाद यूरोप के साथ संबंध महत्व रखता है।
रूहानी ने सोमवार को स्विट्जरलैंड रवाना होने से पहले मीडिया को बताया, 'अब जैसे कि अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय नियमों और बहुपक्षीय प्रतिबद्धताओं को धता बताकर जेसीपीओए से बाहर निकल गया। ऐसी स्थिति में यूरोप के साथ विशेष संबंध बहुत मायने रखता है।'
रूहानी स्विट्जरलैंड के अपने समकक्ष के निमंत्रण पर जा रहे हैं। प्रेस टीवी के मुताबिक, इस दौरे के दौरान रूहानी आपसी हितों से संबद्ध विषयों पर चर्चा करेंगे।
वह स्विट्जरलैंड से आस्ट्रिया जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वैन डेर बेलेन और चांसलर सेबेस्टियन क्रूज से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा, 'हम जेसीपीओए पर ऑस्ट्रिया से चर्चा करेंगे क्योंकि ईयू का अध्यक्ष ऑस्ट्रिया से ही हैं।'
रूहानी सीरिया और यमन जैसे अन्य मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य