भारत- जापान ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की कड़ी निंदा की, कहा अंतरराष्ट्रीय नियमों का हो रहा है उल्लंघन
भारत और जापान ने सामूहिक रूप से उत्तर कोरिया के 3 सितंबर के परमाणु परीक्षण की निंदा की। भारत-जापान वार्षिक रक्षा मंत्रालयी संवाद के बाद बुधवार को एक संयुक्त बयान जारी कर इसकी निंदा की गई।
highlights
- भारत- जापान का दो दिवसीय संवाद 5-6 सितंबर को टोक्यो में आयोजित किया गया
- 3 सितंबर 2017 को उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण की निंदा की
नई दिल्ली:
भारत और जापान ने सामूहिक रूप से उत्तर कोरिया के 3 सितंबर के परमाणु परीक्षण की निंदा की। भारत-जापान वार्षिक रक्षा मंत्रालयी संवाद के बाद बुधवार को एक संयुक्त बयान जारी कर इसकी निंदा की गई।
यह दो दिवसीय संवाद 5- 6 सितंबर को टोक्यो में आयोजित किया गया, जिसमें रक्षामंत्री अरुण जेटली और उनके जापानी समकक्ष इत्सुनोरी ओनोडेरा ने भाग लिया।
बयान में कहा गया है कि मंत्रियों ने भारत- प्रशांत क्षेत्र में वर्तमान सुरक्षा हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही कहा कि उत्तर कोरिया इस तरह की कदम को रोके, जो क्षेत्र की शांति व स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।
बयान में कहा गया है, 'भारत-जापान ने 3 सितंबर, 2017 को उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण की निंदा की। यह परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों सहित अंतर्राष्ट्रीय दायित्यों व प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन है।'
और पढ़ें: आंग सान सू की से मिले पीएम मोदी, भारत-म्यांमार के बीच 11 समझौतों पर हस्ताक्षर
मंत्रियों ने जापान- भारत- अमेरिका के बीच जुलाई 2017 में हुए त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास की सफलता पर संतुष्टि जताई और आगे इस तरह के युद्धाभ्यास के उद्देश्यों को बढ़ाने की मंशा की पुष्टि की।
इस बयान में कहा गया है कि ओनोडेरा ने 2018 के मालाबार युद्धाभ्यास के अगले संस्करण में पी-1 सहित अत्याधुनिक जापानी उपकरणों के भाग लेने की मंशा जताई और जेटली ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया।
हालांकि रविवार को मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में सीतारमण को नया रक्षामंत्री बनाया गया है, लेकिन जेटली ने कहा था कि वह इस संवाद में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'जापानी प्रधानमंत्री के दौरे से पहले यह सुरक्षा वार्ता दोनों देशों के बीच बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए इसमें परिवर्तन उचित नहीं है। मैं वार्ता को पूरा करने के लिए अगले दो दिनों तक इसे जारी रखूंगा और सीतारमण वार्ता के समाप्त होने के बाद मंत्रालय का प्रभार संभाल लेंगी।'
और पढ़ें: गौरी लंकेश की अंतिम विदाई, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, SIT गठित
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt: टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में आलिया भट्ट ने किया टॉप, खुश हुए फैंस
-
Raveena Tandon On Payment: बॉलीवुड में एक्ट्रेस की फीस को लेकर रवीना टंडन का खुलासा, एक फिल्म से मालामाल हो जाते थे हीरो
-
Bollywood On Ram Lalla Surya Tilak: राम लला के सूर्य तिलक पर झूमे बॉलीवुड स्टार्स, देखें रिएक्शन
धर्म-कर्म
-
Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
-
Ram Navami 2024: सोने-चांदी के आभूषण, पीले वस्त्र.... राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सबसे खास वस्त्र
-
Ram Lalla Surya Tilak: इस तरह हुआ राम लला का सूर्य तिलक, इन 9 शुभ योग में हुआ ये चमत्कार
-
Ram Lalla Surya Tilak Types; राम लला को कितनी तरह के तिलक किए जाते हैं ,जानें उनका महत्व