मोनिका लेविंस्की और बिल क्लिंटन के संबंधों को लेकर हिलेरी ने कही ये बड़ी बात
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बचाव करते हुए कहा कि मोनिका लेविंस्की स्कैंडल में बिल का इस्तीफा नहीं देने का फैसला सही था। हिलेरी ने यह भी कहा कि मोनिका के साथ बिल का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था।
न्यूयॉर्क:
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बचाव करते हुए कहा कि मोनिका लेविंस्की स्कैंडल में बिल का इस्तीफा नहीं देने का फैसला सही था. हिलेरी ने यह भी कहा कि मोनिका के साथ बिल का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था. इस साक्षात्कार में हिलेरी ने यह भी कहा कि मोनिका वयस्क थी.
सीबीएस न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में इस सवाल पर जवाब देते हुए हिलेरी ने अपने पति का बचाव किया. यह पूछने पर कि क्या लगभग 20 साल पहले मोनिका के साथ उनके रिश्तों का खुलासा होने के बाद बिल क्लिंटन को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था? इसके जवाब में हिलेरी ने कहा, "बिल्कुल नहीं."
न्यूयॉर्क से डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस्टन गिलीब्रांड ने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया था कि बिल क्लिंटन को उस समय इस्तीफा देना चाहिए था. क्रिस्टन के इस बयान के बाद हिलेरी ने यह बयान दिया है. रिपब्लिकन के बहुमत वाले सदन में दिसंबर 1998 में बिल पर महाभियोग चलाया गया था लेकिन सीनेट ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया और इस तरह बिल क्लिंटन ने अपना कार्यकाल पूरा किया.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें