logo-image

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी का 92 साल की उम्र में निधन

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था।

Updated on: 18 Apr 2018, 11:43 AM

नई दिल्ली:

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था।

बारबरा ने मेडिकल उपचार लेने से इनकार कर दिया था और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

परिवार के प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने ट्विटर पर बारबरा बुश के निधन की खबर की पुष्टि की। 

कुछ दिन पहले प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने जानकारी दी थी कि बारबरा (92) की देखभाल ह्यूस्टन में उनके घर पर ही की जा रही है। उन्होंने तय कर लिया है कि अब वह अस्पताल नहीं जाना चाहती हैं।

बारबरा बुश ने अस्पताल में मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से मना कर दिया था। बारबरा बुश का जून 8, 1925 को जन्म न्यूयॉर्क शहर में बारबरा पीयर्स के रूप में हुआ था।

1945 में उन्होंने जॉर्ज एच डब्लू बुश से शादी की और 1989- 1993 तक संयुक्त राज्य की पहली महिला के रूप में सेवा की। उन्होंने 1981 से 1989 तक संयुक्त राज्य की दूसरी महिला के रूप में सेवा की। बारबरा बुश ने बारबरा बुश फाउंडेशन की स्थापना की।

और पढ़ें: महबूबा सरकार से BJP के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, नए चेहरे होंगे शामिल!