logo-image

विदेशी मुद्रा भंडार में 89 अरब डॉलर की गिरावट

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 89 अरब डॉलर की गिरावट आई है। 9 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 88.72 अरब डॉलर कम होकर 362.99 अरब डॉलर हो गया।

Updated on: 16 Dec 2016, 11:04 PM

highlights

  • देश के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 89 अरब डॉलर की गिरावट आई है
  • 9 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 88.72 अरब डॉलर कम होकर 362.99 अरब डॉलर हो गया

New Delhi:

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 89 अरब डॉलर की गिरावट आई है। 9 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 88.72 अरब डॉलर कम होकर 362.99 अरब डॉलर हो गया।

22 जुलाई के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है। 22 जुलाई को देश का विदेशी मुद्रा भंडार कम होकर 362.69 अरब डॉलर हो गया था। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पांचवें हफ्ते गिरावट आई है। 2 दिसंबर को समाप्त हुई तिमाही में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.43 अरब डॉलर कम होकरर 363.87 अरब डॉलर हो गया था।


रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 09 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े हिस्से विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 87.30 करोड़ डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। वहीं देश में सोने का भंडार 19.98 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।