logo-image

फोर्ब्स लिस्ट: एमेजॉन सीईओ जेफ बेजोस ने बिल गेट्स को पछाड़ा, बनें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

फोर्ब्स की सलाना बिलियनेयर लिस्ट में बिल गेट्स को पछाड़ते हुए ऐमज़ॉन के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के पहले सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है।

Updated on: 07 Mar 2018, 01:39 PM

नई दिल्ली:

फोर्ब्स की सलाना 'बिलियनेयर लिस्ट' में बिल गेट्स को पछाड़ते हुए एमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के पहले सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है बेजोस की कुल संपत्ति 100 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। 

फोर्ब्स लिस्ट की सालाना रैंकिंग में बेजोस की संपत्ति 112 बिलियन डॉलर है। बेजॉस से पहले यह रिकॉर्ड माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के नाम था

बिल गेट्स दुनिया के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज है उनकी कुल संपत्ति करीब 90 बिलियन डॉलर है तीसरे स्थान पर 'बर्कशायर हाथवे' के सीईओ बफेट है जिनकी कुल संपत्ति 87 बिलियन डॉलर है।

वहीं फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग पांचवे नंबर पर हैं जिनकी कुल संपत्ति संपत्ति 72 बिलियन डॉलर है

और पढ़ें: फोर्ब्स लिस्ट: मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स, सावित्री जिंदल सबसे अमीर महिला

इस फेहरिस्त में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दुनिया के 19 वें सबसे अमीर शख्स का स्थान अपने नाम किया है। मुकेश अंबानी की कील संपत्ति 40 अरब डॉलर यानी करीब 2.61 लाख करोड़ रुपए की है।

पिछले साल मुकेश अंबानी 33वें स्थान पर थे। तब उनकी संपत्ति 23.2 बिलियन डॉलर थी। जिंदल पॉवर एंड स्टील की मालिक सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमील महिला है। 8.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लक्ष्मी मित्तल फोर्ब्स की फेहरिस्त में 176वें नंबर पर हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें