चीन में मिली अनोखी सज़ा, पुलिस ने एक मिनट तक हाई बीम लाइट के सामने बैठाया
शेनज़ेन की ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को इससे संबंधित तस्वीरें चाइनीज़ सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद इस अनोखी सज़ा और अपराधियों को सबक सिखाने के खूब चर्चे हो रहे हैं।
चीन:
दक्षिणी चीन में पुलिस ने रात में हाई बीम लाइट में गाड़ी चलाने वालों को अनोखी सज़ा दी है। पुलिस वालों ने ड्राइवरों को एक मिनट तक हाई बीम लाइट के सामने बैठाया, ताकि उन्हें पता चल सके कि इस रोशनी में सामने वाले की आंखें चौंधिया जाती हैं। सामने से आने वाले लोगों को हाई बीम लाइट में कुछ दिखाई नहीं देता है।
पीपुल्स डेली ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, शेनज़ेन (Shenzhen) में पुलिस ने 1 नवंबर को इस नई सज़ा की घोषणा की है। इसके साथ ही हाई बीम लाइट में गाड़ी चलाने वालों को 300 युआन जुर्माना भी देना होगा।
लोगों ने की प्रशंसा
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है। एक यूजर ने लिखा कि फुल बीम में गाड़ी चलाना बिल्कुल पसंद नहीं है। इससे पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कत होती है। एक और यूजर ने लिखा कि ये नियम पूरे राष्ट्र में लागू होना चाहिए। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इन लोगों के लिए एक मिनट भी काफी कम है।
शेनज़ेन की ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को इससे संबंधित तस्वीरें चाइनीज़ सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद इस अनोखी सज़ा और अपराधियों को सबक सिखाने के खूब चर्चे हो रहे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें