logo-image

भारत-पाक बॉर्डर के पास चीनी सेना ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

चीन की सेना ने गुरुवार को शिनजियांग के पश्चिमी इलाके में एक बड़ा सैन्य अभ्यास किया।

Updated on: 09 Dec 2016, 09:46 AM

चीन:

चीन की सेना ने गुरुवार को शिनजियांग के पश्चिमी इलाके में एक बड़ा सैन्य अभ्यास किया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सैन्य संख्या में कटौती की घोषणा के कुछ दिन बाद ही चीनी सेना ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया।

शिनजियांग का यह इलाका भारत और पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है। इस कमांड से भारत के कश्मीर क्षेत्र और पाकिस्तान के पास नियंत्रण रेखा पर नजर रखी जाती है। नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाले कमान के पुनर्गठन के बाद यह पहला सैन्य अभ्यास है।

यह भी पढ़ें- हिंद महासागर में घुसपैठ, चीनी पनडुब्बियों पर है भारत की नजर

चीन के अखबार पीपुल्स डेली ने अभ्यास के बारे में खबर जारी की। जिसके अनुसार, शिनजियांग के उयगूर स्वायत क्षेत्र में समुद्र तल से 4,000 मीटर से ज्यादा उंचाई के इलाके में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के शिनजियांग सैन्य एरिया कमान के 10,000 से ज्यादा सैनिकों ने इस सुरक्षा अभ्यास में हिस्सा लिया।

अखबार के मुताबिक, इस अभ्यास में खुद को छुपाना, खुफिया जानकारी इकट्ठा करना, दुश्मन के बारे में जानकारी जुटाना और काउंटर अटैक करने की जानकारी दी गई। इसका मुख्य ध्यान भारत पर ही है क्योंकि इस इलाके में चीन का सीमा विवाद सिर्फ भारत के साथ ही है।

यह भी पढ़ें- मध्य चीन के हुबेई प्रांत में खान दुर्घटना में 7 मरे

पिछले दिनों सुधारों के तहत राष्ट्रपति ने सेना से तीन लाख सैनिकों की छंटनी की है, जिससे संख्या में काफी कमी आयी है। उन्होंने अभी कुछ ही दिन पहले संख्याबल में और कमी करने का संकेत भी दिया है।