logo-image

क्या चीन भारत से युद्ध की तैयारी में है, सीमा विवाद को लेकर चीनी विशेषज्ञों ने चेताया

भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध को देखते हुए चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने के लिये चीन भारत से युद्ध भी कर सकता है।

Updated on: 03 Jul 2017, 02:46 PM

नई दिल्ली:

भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध को देखते हुए चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने के लिये चीन भारत से युद्ध भी कर सकता है।

दोनों देशों के बीच पिछले तीन हफ्ते से सिक्किम के डोकलाम इलाके में तनाव चल रहा है। 1962 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि चीन और भारत की सैनिक ससीमा पर इतने लंबे समय से आमने-सामने हैं।

चीन के सरकारी मीडिया और विचारकों का कहना है, 'अगर दोनों देशों के बीच विवाद को सही तरीके से नहीं संभाला गया तो युद्ध संभव है।'

दोनों देशों के बीच जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक 3,488 किलो मीटर की सीमा लगती है और सिक्किम में दोनों देशों की सीमा 220 किलोमीटर की लगती है।

ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में कहा गया है कि भारत के साथ चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिये चीन अपनी सीमा की सुरक्षा के करने के लिये युद्ध तक कर सकता है।

और पढ़ें: 1962 के बाद चीन के साथ सबसे बड़ा गतिरोध, भारत ने सिक्किम में चीन सीमा पर बढ़ाई गई जवानों की संख्या

रक्षा मंत्री अरुण जेटली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विशेषज्ञ वांग देहुआ ने कहा है, 'चीन भी अब 1962 की स्थिति से काफी अलग है।'

चीन ने कहा था कि भारत को 1962 से सबक लेना चाहिये। जिसपर रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि भारत 1962 से काफी बदल चुका है।

वांग ने कहा, '1962 से भारत चीन से प्रतिस्पर्धा में है, क्योंकि दोनो देशों के बीच कई समानताएं हैं। उदाहरण के तौर पर दोनों की जनसंख्या काफी ज्यादा है।'

अखबार का कहना है, '1962 में चीनी क्षेत्र पर भारतीय कब्जे के कारण लड़ाई हुई थी। जिसमें 722 चीनी सैनिक और 4,383 भारतीय सैनिकों मारे गए थे।'

और पढ़ें: OROB को मानने के लिए भारत पर चीनी सेना सीमा बना रही है दबाव: चीनी मीडिया

विशेषज्ञों ने दोनों पक्षों से मांग की है कि इस विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाए।

चाओ गैनशांग ने कहा, 'दोनों पक्षों को विकास की तरफ ध्यान देना चाहिये न कि युद्ध की तरफ।... दोनों देशों की लड़ाई से किसी तीसरे देश जैसे अमेरिका को फायदा हो सकता है।'

वांग ने भारत को सलाह दी कि चीन से अच्छे संबंध रखने से दोनों के देशों को फायदा होगा। भारत को ये समझना चाहिये।

और पढ़ें: सैयद सलाहुद्दीन ने माना भारत में दिया कई आतंकी घटनाओं को अंजाम