भारत के लिए मुश्किल, चीन ने अरुणाचल सीमा के पास तिब्बत में खोला नया हाईवे
चीन ने रविवार को तिब्बत की राजधानी ल्हासा को नाइंगची से जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे को खोल दिया है। ये एक्सप्रेस-वे अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब है।
नई दिल्ली:
चीन ने रविवार को तिब्बत की राजधानी ल्हासा को नाइंगची से जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे को खोल दिया है। ये एक्सप्रेस-वे अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब है। 409 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे को बनाने में करीब 5.8 अरब डॉलर की लागत आयी है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक यह टोल फ्री एक्सप्रेस-वे दो बड़े शहरों को जोड़ता है, जो तिब्बत में पर्यटकों के आकर्षण केंद्र भी है।
इस एक्सप्रेस-वे से ल्हासा और निंगची के बीच यात्रा की अवधि आठ घंटे से घट कर पांच घंटे हो जाएगी। इस मार्ग पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
गौरतलब है कि तिब्बत में अधिकतर एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल सैन्य साजोसामान लाने-ले-जाने के लिए किया जाता है, जो कि चीनी सेना को अपने बेड़े और हथियार शिफ्ट करने के लिए फायदे के तौर पर साबित हो सकता है।
यह भारत के लिए एक झटका माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो हाल में खोले गए ल्हासा और नाइंगची के बीच इस एक्सप्रेस-वे पर स्थाई तौर पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा।
तिब्बत में बुनियादी ढांचे के भारी विकास ने भारत को भी अपनी सीमा में बुनियादी ढांचे का विकास तेज करने के लिए प्रेरित किया है। भारत-चीन के बीच 3,488 किमी लंबे वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सीमा विवाद है।
डोकलाम विवाद का हल अचानक कैसे निकला, एक किताब से हुआ खुलासा
तिब्बत में बुनियादी ढांचे के भारी विकास ने भारत को भी अपनी सीमा के अंदर बुनियादी ढांचे का विकास तेज करने के लिए प्रेरित किया है। भारत चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबे लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर सीमा विवाद है।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच डोकलाम मुद्दे पर दो महीने से ज्यादा समय तक तनातनी रही थी। 28 अगस्त को दोनों देशों की पहल पर यह विवाद समाप्त हुआ था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी