logo-image

विवादित दक्षिण चीन सागर पर चीन ने मजबूत की दावेदारी, योंगजिंग द्वीप पर बनाया भव्य सिनेमा हॉल

विवादित दक्षिण चीन सागर पर अपने दावे को मजबूत करते हुए चीन ने यहां पर आधुनिक सिनेमा हॉल खोला है। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक दक्षिण चीन सागर के योंगजिंग द्वीप पर सिनेमा हॉल बनाया गया है।

Updated on: 23 Jul 2017, 02:08 PM

highlights

  • विवादित दक्षिण चीन सागर पर अपने दावे को मजबूत करते हुए चीन ने यहां पर आधुनिक सिनेमा हॉल खोला है
  • चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक दक्षिण चीन सागर के योंगजिंग द्वीप पर सिनेमा हॉल बनाया गया है
  • दक्षिण चीन सागर पर वियतनाम, फिलीपीन, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान भी दावा करते हैं

नई दिल्ली:

विवादित दक्षिण चीन सागर पर अपने दावे को मजबूत करते हुए चीन ने यहां पर आधुनिक सिनेमा हॉल खोला है। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक दक्षिण चीन सागर के योंगजिंग द्वीप पर सिनेमा हॉल बनाया गया है।

शनिवार को करीब 200 से अधिक चीनी नागरिकों और सैनिकों ने इस हॉल में चीनी मूवी 'द एटरनिटी ऑफ जियाओ युलू' का पहला शो देखा। सिनेमा हॉल का नाम 'सांशा यिंगलोंग सिनेमा' रखा गया है, जो सांशा नगरनिगम के तहत आता है। सांशा नगर निगम दक्षिण चीन सागर में चीन का सबसे नया शहर है।

हैनान मीडिया ग्रुप के जनरल मैनेजर गू जियाओजिंग ने कहा, 'सिनेमा हॉल में रोजाना एक शो दिखाया जाएगा ताकि योंगजिंग द्वीप में तैनात सैनिक और यहां रह रहे लोग अपना मनोरंजन कर सकें।'

साउथ चाइना सी में मुक्त व्यापार और नेविगेशन की स्वतंत्रता हो: भारत

गौरतलब है कि इस विवादित द्वीप पर अपने दावे को मजबूत करने के लिए चीन लगातार अपनी आबादी को यहां रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। साथ ही इलाके पर नियंत्रण के लिए चीन ने इस द्वीपसमूह के द्वीपों पर हवाई पट्टी से लेकर कई कृत्रिम ढांचे का निर्माण किया है।

दक्षिण चीन सागर पर वियतनाम, फिलीपीन, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान भी दावा करते हैं।

दक्षिणी चीन सागर के पास पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने रवाना किए लड़ाकू विमान