चीन की वायु सेना में शामिल हुआ J 20 लड़ाकू विमान, भारत की मुश्किलें बढ़ी
चीन ने अपनी युद्ध क्षमता को बढ़ाते हुए वायुसेना में नया लड़ाकू विमान J-20 शामिल किया है। इस विमान ने चीन की हवाई ताकत में दोगुनी बढ़ोतरी कर दी है।
नई दिल्ली:
चीन ने अपनी युद्ध क्षमता को बढ़ाते हुए वायुसेना में नया लड़ाकू विमान J-20 शामिल किया है। इस विमान ने चीन की हवाई ताकत में दोगुनी बढ़ोतरी कर दी है।
चीन इस बम बरसाने वाले लड़ाकू विमान की सहायता से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और जापान के वर्चस्व को तोड़ना चाहता है। इस लड़ाकू विमान की खास बात यह है कि यह रडार पर दिखाई भी नहीं देगा।
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार J-20 दो तरह की भूमिकाएं निभाने में सक्षम है। इससे हवा से हवा में युद्ध लड़ा जा सकेगा, साथ ही आकाश से जमीन पर भी हमला किया जा सकेगा।
और पढ़ें: बीजेपी को बड़ी राहत, जाट संगठन ने रैली रद्द करने का लिया फैसला
विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी शुरुआत भारत के लिए बहुत मायने रखती है, क्योंकि भारतीय वायु सेना को अब तक स्टेल्थ (रेडार से बच निकलने में सक्षम) लड़ाकू विमान नहीं मिला है।
इससे सामरिक स्तर पर, खासकर बेहद ऊंचाई वाले तिब्बती क्षेत्र में बड़ा अंतर आएगा।
गौरतलब है कि 2011 में चीन ने पहली बार दो इंजन वाले J-20 विमान को उड़ाया था। इसके बाद नवंबर 2016 में हांगकांग के निकट झुहाई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय उड्डयन प्रदर्शनी में इस लड़ाकू विमान को सार्वजनिक रूप से उड़ाया गया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य