logo-image

बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज की हालत गंभीर, नेपाल में होगी हार्ट सर्जरी, कहा पता नहीं बचूंगा या नहीं

ठगी और लड़कियों की हत्या के लिए दुनिया भर में चर्चित चार्ल्स शोभराज इन दिनों बेहद बीमार है और जल्द ही नेपाल में उसकी हार्ट सर्जरी होगी

Updated on: 08 Jun 2017, 01:39 PM

highlights

  • सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की हालत गंभीर, होगी हार्ट सर्जरी
  • 2003 से नेपाल की जेल में बंद है ठगी का मास्टरमाइंड चार्ल्स शोभराज

नई दिल्ली:

ठगी और लड़कियों की हत्या के लिए दुनिया भर में चर्चित चार्ल्स शोभराज इन दिनों बेहद बीमार है और जल्द ही नेपाल में उसकी हार्ट सर्जरी होगी। चार्ल्स शोभराज को बिकनी किलर के रूप में भी जाना जाता है।

अपनी हार्ट सर्जरी को लेकर एक इंग्लिश अखबार को दिए इंटरव्यू में उसने कहा है कि सर्जरी के बाद वो बचेगा या नहीं ये उसे भी पता नहीं है। चार्ल्स शोभराज को साल 2003 में एक कैसीनो में गिरफ्तार किया गया था। तब से लेकर आज तक वो नेपाल की जेल में सजा काट रहा है।

73 साल के शोभराज की हार्ज सर्जरी नेपाल के गंगालाल हार्ट सेंटर में की जाएगी। शोभराज ने नेपाल में हो रहे सर्जरी को लेकर शंका भी जाहिर की है। चार्ल्स शोभराज का इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक वो बहुत बीमार है।

शोभराज के वाल्व को तत्काल बदलने की जरूरत है क्योंकि एक वाल्व पूरी तरह खराब हो चुका है जिसकी वजह से दूसरे वाल्व को भी नुकसान हो रहा है। जेल में अचानक बेहोश हो जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे तुरंत हार्ट सर्जरी कराने की सलाह दी थी।

ये भी पढ़ें: बॉर्डर पर आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

चार्ल्स शोभराज को उम्मीद है कि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नेपाल सरकार उसके सजा को माफ कर देगी और उसे फ्रांस भेज देगी। चार्ल्स शोभराज के पास फ्रांस की नागरिकता है।

दुनिया भर में चार्ल्स शोभराज के ठगी के तरीकें की चर्चा होती है। इसकी ठगी पर बॉलीवुड तक में फिल्म बन चुकी थी।

ये भी पढ़ें: यूपी एसटीएफ ने सहारनपुर दंगे के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर को हिमाचल से किया गिरफ्तार