logo-image

जर्मनी: मंस्टर में तेज़ रफ़्तार कार भीड़ में घुसी, कई लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

शुरुआती जानकारी में यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोगों की मौत हुई है लेकिन 30 लोगों के घायल होने की ख़बर है।

Updated on: 07 Apr 2018, 09:33 PM

नई दिल्ली:

जर्मनी के मंस्टर शहर में शनिवार को एक व्यक्ति ने तेज़ रफ़्तार कार को भीड़ में घुसा दिया। जिससे कई लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने इस बार में जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जानकारी में यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोगों की मौत हुई है लेकिन 30 लोगों के घायल होने की ख़बर है।

जर्मनी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाद में उस ड्राइवर की भी मौत हो गई। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह कोई आतंकी घटना थी या कुछ और।

पुलिस ने लोगों से बिना जानकारी के बयान देने से मना किया है। फिलहाल आगे की जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है।